भोगनीपुर कस्बा में आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
20 जनवरी 2023
सिकंदरा कानपुर देहात। भोगनीपुर कस्बा में आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं सदस्यता अभियान कार्यक्रम पर विचार व्यक्ति दर्जनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गौतम ने अपने ओजस्वी वाणी से कहा कि शिक्षा ही सर्वोपरि इससे आपका मानसिक विकास होगा एवं आज संगठन को मजबूत संगठन बनाने की आवश्यकता है। इसलिए आप सभी लोग एकजुट होकर सदस्यता अभियान में भागीदारी कर संगठन को मजबूत बनाएं। संगठन मजबूत होने से पार्टी मजबूत होगी। जिससे दूरगामी परिणाम आने पर पार्टी के लिए कारगर कदम साबित होंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कौशल वाल्मीक, वीरेंद्र कवीर, जिला संयोजक बबलू यादव, राम प्रकाश दिवाकर, श्याम श्याम बाबू राठौर, अजय कुमार गौतम, पी डी गौतम, मनोज दिवाकर, अंत में कार्यक्रम आयोजक सुषमिता गौतम ने सफल कार्यक्रम होने पर हार्दिक धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद राठौर द्वारा किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।






