उत्तर प्रदेशलखनऊ

जन चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन !

ग्लोबल टाइम्स 7डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क तहसील सिकंदरपुर अतुल कुमार राय

सिकन्दरपुर, बलियाः विकास खण्ड नवानगर अंतर्गत ग्राम पंचायत चकपुरुषोत्तम में शुक्रवार को जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गांव की समस्या तथा उसके समाधान पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। इस दौरान गांव के सैकड़ों ग्रामीण महिला तथा पुरुषों ने अपनी अपनी समस्याओं को दर्ज कराया, जिसमें सर्वाधिक आवास, शौचालय, वरासत, पेंशन की समस्या तथा राशन कार्ड की समस्या रही। वही गांव में घरों के सामने से नाली निकासी की समस्या भी ग्रामीणों द्वारा दर्ज कराया गया।

खंड विकास अधिकारी कमलेश कुमार यादव व ग्राम प्रधान स्वामीनाथ यादव ने सभी समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए तत्काल उसका निस्तारण कराने की बात कही। बताया कि जितनी भी समस्याएं हैं उनका निस्तारण तत्काल करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया कि जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवास शीघ्र ही आवंटित कर दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम विकास अधिकारी विवेक कुमार, सुपरवाइजर आंगनवाड़ी ममता श्रीवास्तव, ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रभान गुप्ता, कृषि अधिकारी अरुण कुमार, सचिव दुर्गेश कुमार, पशु चिकित्सक डॉक्टर आलोक ,मयंक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button