किसानों पर हो रहे अत्याचारों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त-मनीष यादव

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
प्रतुल कुमार
हरपालपुर,हरदोई।कस्बे के एक निजी गेस्ट हाउस में भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरे के पदाधिकारियों के द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष यादव ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा है कि किसानों पर हो रहे अत्याचार को किसी भी तरीके से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर कोई भी किसानों की समस्या है तो संगठन के पदाधिकारी उच्च अधिकारियों तक बात को पहुंचाएंगे और किसानों की समस्या को हर संभव समाधान कराया जाएगा वही संगठन की महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता ने कहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा एक पेड़ लगाया गया है जिसकी चर्चा देश से लेकर विदेशों में भी की जा रही है संगठन में जुड़कर सभी लोग किसानों के हक की आवाज बुलंद करने का काम करेंगे वही जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि संगठन में जोड़कर सभी लोग इमानदारी पूर्वक कार्य करें अगर किसी भी संगठन के पदाधिकारी कोई भी समस्या अगर अधिकारी नहीं सुनते हैं तो आर पार की लड़ाई की जाएगी इस मौके पर इरफान अहमद ममता राजपूत प्रमोद कुमार यादव बादाम सिंह तहसील अध्यक्ष ललन कुशवाहा,तालिब,पिंटू,मैनुद्दीन पुष्पेंद्र यादव,रिजवान अहमद,कलीम खान मौजूद रहे।