कुमुदिनी सिंह द्वारा 30 बेसहारा निराश्रित महिलाओं व असहाय बुजुर्गों को कंबल वितरण किये

ग्लोबल टाइम 7
न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव
फुन्नी त्रिपाठी
उन्नाव तहसील बीघापुर पाटन क्षेत्र थाना बारा सगवर के गांव रूपपुर में रविवार को मकर संक्रांति के अवसर पर समाजसेवी स्मृति शेष दिनेश सिह की पुण्य स्मृति में वेशहारा असहाय लोगो को कम्बल वितरण किया गया। रूपपुर निवासी स्मृतिशेष दिनेश सिंह की प्रथम पुण्य स्मृति में राजकीय इण्टर कालेज सेवानिवृत्त प्रवक्ता वाई. एन. सिंह की अगुवाई में दिवंगत की पत्नी कुमोदनी सिंह द्वारा 30 बेशहारा निराश्रित महिलाओं व 21 असहाय पुरुषों को कम्बल वितरित किया गया। कम्बल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि नरेन्द्र आनंद ने की व अपने उदगारों में दिवंगत दिनेश सिंह के व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश भी डाला। कार्यक्रम का संचालन अमरेश सिंह ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय समाजसेवी, साहित्यकारों के संग प्रमुख रूप से सत्येन्द्र सिंह, चन्द्रभूषण शुक्ला, कृष्णकुमार, अजय सिंह, अभिषेक सिंह आदि दर्जनों लोगो की उपस्थिति विशेष रूप से दर्ज रही।