सांसद श्रीमती डिम्पल यादव का जन्मदिन “महिला सम्मान दिवस” के रूप मेंकार्यक्रम आयोजित

ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ उत्तर प्रदेश (प्रयागराज मेजा)
ओमप्रकाश विश्वकर्मा
मेजा,प्रयागराजः समाजवादी पार्टी की नेत्री एवं मैनपुरी की सांसद श्रीमती डिम्पल यादव का जन्मदिन “महिला सम्मान दिवस” के रूप में रविवार को मेजा क्षेत्र के भड़ेवरा गाँव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया। गाँव की पूर्व प्रधान श्रीमती अनीता सिंह ने 11 पाउंड का केक काटकर एक दूसरे को खिलाया वहीं महिलाओं ने सोहर गीत गाकर, ढोल, मंजीरे की थाप पर नाचते -गाते हुए अपने चहेती नेत्री एवं सांसद डिम्पल यादव के लम्बी उम्र तथा राजनैतिक क्षितिज में ऊँचाइयाँ हासिल करने की मंगल कामना की।
कार्यक्रम के कर्ता-धर्ता समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने क्षेत्र की 500 वृद्धा, दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं को कम्बल एवं भोजन पैकेट प्रदान कर उन्हें सम्मानित करते हुए सांसद श्रीमती डिम्पल यादव जी के दीर्घायु होने तथा राजनैतिक ऊंचाईयों का आशीर्वाद माँगा। इस मौके पर नरेंद्र सिंह ने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए क कि सांसद डिम्पल यादव नारी शक्ति की प्रतीक एवं सौम्यता की प्रतिमूर्ति हैं।

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मा. मुलायम सिंह यादव जी की राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव मे ऐतिहासिक मतों से जीत हासिल कर उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत किया साथ ही प्रदेश के जनमानस में महिला शक्ति के रूप में उभरी हैं। नरेन्द्र सिंह ने सपा की पूर्व सरकार की तमाम उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि श्री अखिलेश यादव जी ने कन्या विद्या धन, डायल 1090, विधवा पेंशन की राशि में बढ़ोत्तरी, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान की तमाम योजनाओं को लागू कर प्रदेश मे अभूतपूर्व कार्य किया। जिसकी प्रदेश की जनता आज भी तारीफ करती है।
इस मौके पर समाजसेवा के क्षेत्र में निष्पक्ष तथा विशिष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट विभूतियों को सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।