उत्तर प्रदेशलखनऊ

युवा व्यापार मंडल शिवली द्वारा खिचड़ी भोज किया गया आयोजित


ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
15 जनवरी 2023
शिवली कानपुर देहात, मकर संक्रान्ति के पावन अवसर पर आज शिवली बस स्टाप पर युवा व्यापार मंडल द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगों के अतिरिक्त राहगीरों द्वारा भी शामिल हो कर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया गया |
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा व्यापार मंडल द्वारा खिचड़ी भोज का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया था जिसका आनंद स्थानीय लोगों के अतिरिक्त आने जाने वाले राहगीरों ने भी उठाया | आज के आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, भगवान प्रसाद सैनी, रवींद्र मिश्र, राकेश सैनी, बाबू सैनी, गुड्डू दुबे अंकित मिश्र, नारायण दुबे, गणेश शंकर गुप्त, राघव ज्वैलर्स, सोनू तिवारी, कल्लू अवस्थी, अर्जुन सक्सेना, गोलू सैनी, हृदयेश सैनी, आनंद सैनी, अभिनव दीक्षित, शिवम मिश्र, अंकित गुप्त, शिखर सैनी, सत्यम गुप्त रिमी सैनी आदि लोगों ने अपना सहयोग प्रदान किया |

Global Times 7

Related Articles

Back to top button