सत्याग्रह स्थल पर योगी सरकार की सद्बुद्घि के लिए किया यज्ञ

गोपाल ✒️ चतुर्वेदी
मथुरा
वृंदावन। जहांगीरपुर खादर के किसानों का सत्याग्रह शनिवार को भी जारी रहा। यहां पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार व मथुरा जिला प्रशासन की सद्बुद्घि के लिए यज्ञ किया। हवन में कार्यकर्ताओं और किसानों ने आहुतियां डालीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने कहा कि योगी सरकार को किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए शीघ्र कदम उठाना चाहिए अन्यथा आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार के इशारे पर पुलिस ने किसानों की जमीन को जबरन खाली कराया तथा महिलाओं तक पर झूठे मुकदमे दर्ज किए। यह सब अंग्रेजों की तानाशाही की याद ताजा कराती है। उन्होंने कहा कि वृंदावन के किसानों पर हुए अत्याचार से पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी को अवगत कराया जाएगा। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पंडित नूतन बिहारी पारीक कहा कि सरकार ने जहांगीरपुर के किसानों को भी लखीमपुर खीरी के किसानों की तरह परेशान करने की रणनीति बनाई है इसे पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
सरकार किसानों को 4 गुना मुआवजा दे और मुकदमों को वापस ले। जिला महासचिव ठाकुर नरेश पाल सिंह ने कहा जिस तरह अंग्रेज देश की जनता पर झूठे मुकदमे लगाकर जेल भेजते थे वही काम अब सरकार कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता जेल जाने के लिए तैयार हैं। अश्वनी शर्मा, शाहरुख खान, नीता रोहिल, राहुल शुक्ला, अमर सिंह निषाद, रवि शर्मा, सतीश तिवारी, दामोदर स्वामी, रमेश सैनी, जितेंद्र सिंह, विवेक कुमार, केशव देव, गोविंद, श्याम सुंदर, प्रमोद शास्त्री, टीकम सिंह आदि मौजूद रहे।