उत्तर प्रदेशलखनऊ

थाना सिकंदरा की ब्रिटिश काल की इमारत मजबूती के लिए आज भी जलवे बिखेर रही है।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
14 जनवरी 2023

जो कि अपने आप में मजबूती एवं सुंदरता के लिए स्वयं बयां कर रही है

सिकंदरा कानपुर देहात। ब्रिटिश काल के जमाने में निर्माणाधीन थाना सिकंदरा की इमारत आज भी अपने 172 वर्ष पूर्ण करने के बावजूद आज 2023 मे भी अपने आप में सुंदरता एवं मजबूती की मिसाल बना हुआ है। जिसके चारों तरफ सुरक्षा की वनी गुंबदे अपने अपने आप में सुरक्षा का एहसास दिला रही है। प्राप्त खबरों के अनुसार कानपुर देहात जनपद के तहसील सिकंदरा स्थित थाना सिकंदरा की इमारत अपने 172 वर्ष पूर्ण करने के बावजूद आज भी शान और शौकत की अदाएं विखेर रही है। कस्बा सिकंदरा के सैकड़ों संभ्रांत नागरिकों ने हमारे संवाददाता को बताया कि ब्रिटिश काल की बनी इमारत अपनी मजबूती के लिए आज भी स्वयं बयां कर रही है। जबकि 18 अप्रैल1985 में निवर्तमान पुलिस अधीक्षक आर के तिवारी द्वारा थाना सिकंदरा की इमारत का जीर्णोद्धार भी कराया गया था। उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में पुलिस प्रशासन द्वारा आगंतुक कक्ष थाना प्रभारी कक्ष कंप्यूटर कक्ष के अलावा पुलिस कर्मियों के लिए काफी तादाद में आवास बने हुए हैं। जिसमें पुलिसकर्मी शान से रैन बसेरा का निर्वाहन कर रहे हैं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button