उत्तर प्रदेशलखनऊ

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी से मिले औरैया के आशुतोष दुबे

राहुल गांधी ने औरैया जिले के कांग्रेस के नेतृत्व सौंपने का दिया भरोसा

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। छात्र जीवन से औरैया जिले में कांग्रेस से अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाले युवा नेता बिरुहूनी निवासी आशुतोष दुबे द्वारा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर उनसे मिलने पर राहुल गांधी द्वारा युवा नेता आशुतोष दुबे को औरैया जिले में कांग्रेस का नेतृत्व करने का भरोसा दिया गया है। जिससे वह बेहद गदगद हैं। युवा नेता आशुतोष दुबे द्वारा सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में अहम योगदान देने के कारण भी जिले में काफी चर्चाओं में रहते हैं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर वापस लौटे युवा कांग्रेसी नेता आशुतोष दुबे ने पत्रकारों को बताया है कि भारत जोड़ो यात्रा से जिस तरह से राहुल गांधी को आम जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है, उससे देश में बड़ी क्रांति होना लगभग तय है। उन्होंने बताया है, कि राहुल गांधी द्वारा उन्हें कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिए जाने के साथ भविष्य में औरैया जिले में कांग्रेस का नेतृत्व सौंपने का भी भरोसा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि जिले के युवा कांग्रेस नेता आशुतोष दुबे की जिले में लोकप्रियता का आलम यह है कि वह पिछले लंबे अर्से से जरूरतमंदों को घर-घर जाकर अपने सीमित संसाधनों में यथासंभव मदद करने के साथ सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में भी अहम योगदान देना रहा हैं, और इसी कारण आज उनकी चर्चा जिले में समाजसेवी नेता के रूप में भी हो रही है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button