देश के सभी राज्यों के अपेक्षा उत्तर प्रदेश में महंगी बिजली होने के बाद भी योगी सरकार फिर से बढ़ाने पर आमादा:मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क तहसील सिकंदरपुर
अतुल कुमार राय
सिकन्दरपुर(बलिया) उत्तर प्रदेश सरकार बिजली का दाम बढाकर किसानो एवम आम जनता को महगाई की मार झेलने की तैयारी कर चुकी है।देश में सभी प्रदेशों से महगी बिजली उत्तर प्रदेश में ही है। फिर भी सरकार दाम बढ़ाने की तैयारी कर चुकी है।
उक्त बातें विधायक व पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिज़वी ने प्रेस नोट जारी कर कही है।उन्होंने कहा कि किसानो को दिन में सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिल रही है।किसान जान जोखिम में डाल कर कड़ाके की ठंड में रात को सिंचाई करने पर विवश हैं।पूरे प्रदेश में यूरिया खाद के लिए हाहाकार मचा है किसी सरकारी गोदाम पर यूरिया खाद उपलब्ध नही है।यूरिया की कालाबाजारी हो रही है।किसान ४००रुपए प्रति बोरी यूरिया खरीदने को मजबूर है।पिछले साल का किसानो के गन्ने का भुगतान नहीं हुआ है।गन्ने के पेराई का सीजन अब सिर्फ दो महीने बचा है लेकिन गन्ने का मूल्य अब तक निर्धारित नहीं किया गया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है।कहा कि पूरे प्रदेश में विकास का कार्य अवरुद्ध है।इस सरकार में ऊपर से नीचे तक लूट मची है।सभी विकास के कार्य सिर्फ मुंह से किया जा रहा हैं।धरातल पर कुछ नही हो रहा है। बिगत आठ साल में बलिया में कोई विकास का कार्य नहीं हुआ,जिसे भाजपा की प्रदेश सरकार अपना बता सके।