उत्तर प्रदेशलखनऊ

जमीन अधिग्रहण मामला: किसान कर रहे सत्याग्रह, भाकियू ने दिया समर्थन,

गोपाल ✒️ चतुर्वेदी
वृंदावन में किसानों की उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण करने का मामला जोर पकड़ता जा रहा है। इसके लेकर कालीदह क्षेत्र में किसान सत्याग्रह कर रहे हैं। यहां रविवार को किसान नेताओं ने पहुंचकर किसानों को अपना समर्थन दिया। इसके साथ ही पुलिस द्वारा किसानों और महिलाओं पर किए गए लाठीचार्ज और खड़ी फसल को बुलडोजर व ट्रैक्टरों से नष्ट किए जाने की निंदा की। सत्याग्रह के बाद किसानों ने उजाड़ी गई फसल का मुआयना भी किया। 
किसान नेता कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि वृंदावन के किसानों पर लाठीचार्ज करके भूमि कब्जाने वाले प्रशासन को तत्काल मुकदमे वापस लेने होंगे। साथ ही जमीन वापस करनी होगी। अन्यथा यह सत्याग्रह अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया है। इस मामले के उन्होंने साक्ष्य मांगें हैं, जो उन्हें उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह गावर ने कहा कि जमीन हमारी मां है और हम धरती मां को नहीं छोड़ेंगे। प्रदेश सरकार को किसानों के साथ न्याय करना होगा। अन्यथा यह आंदोलन इतना बड़ा हो जाएगा, जिसकी कल्पना सरकार ने नहीं की होगी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बिट्टू उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन सिंह जाटव, भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लोकेश राही, कांग्रेस नेता ठाकुर सोहन सिंह सिसौदिया, नागेंद्र, सुरेश तोमर, किशोर, कन्हैया सैनी, धर्मपाल सैनी, राहुल सैनी, रामजीलाल, देवकी नंदन, अमर सिंह मेंबर, बिरजो भैया निषाद, ठाकुर लक्ष्मण सिंह कुशवाहा आदि थे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button