यातायात माह के अंतर्गत दिख रही खामियां ही खामियां

सड़कों पर जेब्रा लाइन एवं ब्रेकर नहीं होने से नही रुक रही वाहनों की रफ्तार
ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला ब्यूरोचीफ राम प्रकाश शर्मा औरैया।
औरैया। शासन के निर्देशानुसार 5 जनवरी से 4 फरवरी तक यातायात माह मनाया जा रहा है। इसके तहत यातायात पुलिस द्वारा प्रथम चक्र के तहत 15 जनवरी तक आम जनमानस को यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही घर- घर जाकर लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। शहर में यातायात व्यवस्थाओं में खामियां ही खामियां देखी जा सकती हैं। शहर के विभिन्न मार्गों एवं चौराहों पर जेब्रा लाइन नहीं बनी है। इतना ही नहीं निर्धारित स्थानों पर ब्रेकर भी नहीं बने हुए हैं। जिससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है।
यातायात माह के अंतर्गत यातायात संचेतना जागरूकता की एक पहल लापरवाही और नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर औरैया पुलिस के समस्त जनपद वासियों से यातायात नियमों को लेकर अपील की गई है। इसके साथ ही स्लोगन भी प्रदर्शित की गये हैं। शहर की व्यस्ततम सुभाष चौक पर चौराहा से जाने वाली सड़कों पर जेब्रा लाइन नहीं बनी है इसके अलावा ब्रेकर चारों ओर जाने वाली मार्गों पर नहीं है। इसी तरह से ही स्थानी जेसी चौराहा पर भी उपरोक्तानुसार खामियां देखी जा सकती हैं इन चौराहों से गुजरने वाले वाहन तेजी से निकलती रहती हैं जिन पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है। ऐसा ही नजारा शहर से हाईवे रोड को जाने वाले मार्गो देवकली चौराहा एवं मां मंगला काली चौराहा पर भी देखा जा सकता है। इसके साथ ही कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा भी नहीं है। यातायात पुलिस द्वारा तेज रफ्तार वाहनों के चालान अवश्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही वाहनों की चेकिंग भी नियमित रूप से की जा रही है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम एवं अपर पुलिस अधीक्षक शिष्यपाल के निर्देशन में तथा प्रभारी यातायात क्राइम जनपद औरैया सुरेंद्र नाथ यादव व प्रभारी निरीक्षक यातायात जनपद औरैया डॉक्टर केके मिश्रा के नेतृत्व में यातायात नियमों का पालन करने के लिए आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा टीएसआई दिनेश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा यातायात नियमों के लिए जनता के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कस्बा खानपुर में उन्होंने घर-घर जाकर यातायात नियमों को लेकर पर्चा वितरित किये। जनता को जागरूक करने के लिए यह अभियान आगामी 15 जनवरी तक चलाया जाएगा। जनपद के संभ्रांत वरिष्ठ एवं जागरूक लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस को एक लिया दुर्घटनाएं रोकने के लिए सड़कों पर पर्याप्त मात्रा में ब्रेकर वनवाने चाहिए एवं सीसीटीवी कैमरे लगवाने चाहिए। इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।