उत्तर प्रदेशलखनऊ

कान्हा की नगरी में विराट और अनुष्का, नीम करोली बाबा की कुटिया में भारतीय बल्लेबाज ने लगाया ध्यान


गोपाल ✒️ चतुर्वेदी
ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज नेटवर्क
मथुरा
ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर आशीर्वाद लेने क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां विराट व अनुष्का ने बाबा नीम करोली महाराज के आश्रम में दर्शन कर आशीर्वाद लिया और होटल पहुंचे। शाम को ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे।
तीन घंटे पहले ही पहुंचे विराट
क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का बुधवार दोपहर वृंदावन आने का कार्यक्रम था। लेकिन, तय समय से करीब तीन घण्टे पहले ही विराट और अनुष्का वृंदावन पहुंच गए। दोनों सबसे पहले परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा नीम करोली आश्रम पहुंचे। यहां हनुमान जी महाराज एवं बाबा नीम करोली महाराज के समाधि स्थल के दर्शन किए। बाबा महाराज की कुटिया में पहुंचकर ध्यान लगाया। आश्रम में दर्शन करने के बाद विराट और अनुष्का होटल निधिवन सरोवर पोर्टिको पहुंचे। जहां विश्राम के बाद शाम को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने का कार्यक्रम तय है। 

Global Times 7

Related Articles

Back to top button