लखनऊ

पुण्य तिथि पर याद किये गए पूर्व विधायक व समाजवादी नेता स्वर्गीय विश्राम सिंह यादव !

कटियारी डिग्री कालेज में मनाई गई 14 वीं पुण्य तिथि

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क

बी जी मिश्र
हरपालपुर/हरदोई। पूर्व विधायक स्वर्गीय विश्राम सिंह यादव सच्चे समाजवादी थे। उन्होंने जीवन पर्यंत शोषित वंचितों के लिए संघर्ष किया।पांच नदियों से घिरे हुए कटियारी क्षेत्र में दर्जनों पुल पुलियों व सड़कों जाल बिछाया। जिससे उन्हें पुल वाले विधायक के नाम से जाना जाता था। उक्त उद्गार श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने व्यक्त किए।


समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं विधायक स्वर्गीय विश्राम सिंह यादव की 14 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि एमएलसी राजपाल कश्यप ने कहा स्वर्गीय विश्राम सिंह यादव महान समाजवादी नेता थे। जिन्होंने जीते जी अन्याय अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया।पांच नदियों से घिरे कटियारी क्षेत्र के तमाम छोटे-बड़े पुलों का निर्माण कराया। शिक्षा चिकित्सा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य कराए। पूर्व सपा जिला अध्यक्ष पदमराग सिंह पम्मू ने कहा बाबूजी ने कार्यकर्ताओं की जो पूंजी उन्हें सौंपी है। उसके मान सम्मान के लिए तथा उनके हर सुख दुख में वह सदैव खड़े रहेंगे। बाबू जी के सच्चे कार्यकर्ता साथियों ने उनका कभी हौसला नहीं टूटने दिया। पूर्व सांसद उषा वर्मा ने कहा बाबूजी की यादों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। राजनीति का ककहरा उन्होंने बाबूजी की गोद में ही बैठकर सीखा था। पूर्व चेयरमैन पाली रिजवान खान ने कहा अन्याय अत्याचार के खिलाफ लड़ना मैने बाबू विश्राम सिंह से सीखा है। मौजूदा सरकार समाजवादियों पर अन्याय अत्याचार कर रही है। लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं हैं। हम सब लोग मिलकर आताताई सरकार के खिलाफ डटकर मुकाबला करेंगे। श्रद्धाजंलि सभा में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल सिंह बीरू, अवनिकान्त बाजपेयी, राम सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमल प्रकाश मिश्र, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख बलराम सिंह यादव, ज्ञान प्रकाश गुप्ता,हरनाम सिंह, प्रधान विजय बाबू बाजपेयी, प्रधान सज्जाद मंसूरी, गोविन्द पाण्डेय,कवि राजाराम सविता ने विचार व्यक्त किए।संचालन मनोज अग्निहोत्री ने किया।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button