कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गाजियाबाद में फतेहपुर महिला कांग्रेस की जोरदार उपस्थिति

अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में जिले से पहुँची सैकड़ो महिलाओं नें किया प्रतिभाग
Ashish singh
District correspondent
Global times 7news network fatehpur
फतेहपुर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश पहुँची जहाँ लोनी बार्डर गाजियाबाद में यात्रा एवं यात्रा का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी का यूपी कांग्रेस कमेटी, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में पहुंचे जन समुदाय द्वारा भव्य स्वागत करते हुए यात्रा में सम्मिलित हुआ गया जहाँ फतेहपुर जनपद से यात्रा में सिरकत करने पहुँची महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष व गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष हेमलता पटेल व उनकी साथ सम्मिलित हुईं संगठन की सैकड़ो महिलाओं नें शानदार उपस्थिति दर्ज की | अध्यक्ष हेमलता पटेल ने कहा की “उनके साथ फतेहपुर से चल कर गाजियाबाद आयीं सैकड़ों महिलाओं में यात्रा को लेकर बहुत ही उत्साह रहा कांग्रेस पार्टी राहुल गाँधी जी व प्रियंका गाँधी जी द्वारा भारत जोड़ो नफरत छोडो सन्देश के साथ सभी ने एक स्वर में आवाज बुलंद की |