उत्तर प्रदेशलखनऊ
तेज रफ्तार ट्रक गुमटी में घुसा, बाल बाल बचे लोग

ग्लोबल टाइम्स -7
न्यूज़ नेटवर्क
रामप्रकाश राठौर
शाहाबाद, हरदोई। एक तेज रफ्तार ट्रक हाईवे पर स्थित एक गुमटी में जा घुसा जिससे एक बड़ी दुर्घटना बच गई। एक ट्रक शाहजहांपुर से तीव्र गति से हरदोई के लिए जा रहा था। अल्लाह पुर में ट्रक अनियंत्रित हो गया और रामकिशोर की खाली रखी गुमटी में घुस गया जिससे गुमटी चकनाचूर हो गई। घटना सुबह के वक्त की है। अगर बाजार में भीड़ भाड़ होती तो शायद बड़ी दुर्घटना हो जाती। इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई।






