नगर पंचायत राजपुर ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रयोग को लेकर चलाया छापामार अभियान

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
30 दिसंबर 2022
सिकंदरा कानपुर देहात। नगर पंचायत राजपुर द्वारा प्रतिबंधित पॉलीथिन दुकानदारों द्वारा प्रयोग करने के विरोध में पुलिस के सहयोग से छापामार अभियान चलाया। छापामार अभियान को देखकर कस्बा राजपुर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।वहीं पर छापा मार अभियान के तहत करीब 5 किलो पॉलिथीन दुकानदारों के यहां से बरामद होने पर वैधानिक कार्रवाई की गई। प्राप्त खबरों के अनुसार आज दोपहर 3 बजे के लगभग नगर पंचायत राजपुर के दर्जनों कर्मचारियों एवं राजपुर पुलिस चौकी इंचार्ज के सचल दस्ते ने छापामार अभियान चलाकर प्रतिबंधित पॉलीथिन के प्रयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ पॉलिथीन बरामद होने पर वैधानिक कार्रवाई की गई।उल्लेखनीय है कि उपरोक्त छापामार अभियान की खबर पाकर कस्बा राजपुर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।