Mathura News: नूपुर शर्मा ने गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर मांगी मनौती

गोपाल चतुर्वेदी
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज
मथुरा
गोवर्धन (मथुरा)। नूपुर शर्मा सुरक्षा घेरे के बीच हाथ में लड्डू गोपाल लेकर गोवर्धन पहुंची। जतीपुरा के मुखारबिंद मंदिर में गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक कर पूजा की। जतीपुरा की फेमस आलू जलेबी का स्वाद लिया। इसके बाद श्रीनाथ जी के दर्शन किए। गोविंद मुखिया ने पटुका ओढ़ा कर कर स्वागत किया।
बृहस्पतिवार को भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा गिरिराजजी के दर्शन के लिए गोवर्धन पहुंची। वह धर्म विशेष पर टिप्पणी को लेकर विवादों में रहीं। विवादों के चलते भाजपा ने उन्हें प्रवक्ता के पद से मुक्त कर दिया था। नुपुर शर्मा सुरक्षा घेरा के बीच गोवर्धन पहुंची। उन्होंने जतीपुरा के मुखारबिंद मंदिर में गिरिराज जी का दुग्धाभिषेक कर पूजा की।
फेमस आलू जलेबी खाकर स्वाद लिया। जतीपुरा की आलूजलेबी की नुपुर ने तारीफ की। गिरिराज मंदिर में पूजा और श्रीनाथ जी दर्शन के उपरांत नुपुर शर्मा ने मीडिया से दूरी बना ली। वहां से मानसी गंगा, गिरिराज मुखारबिंद के दर्शन कर दिल्ली लौट गई। इंस्पेक्टर नितिन कसाना, सुधीर मलिक, तहसील कर्मी कन्हैया कुमार, महेश मुखिया, दीपक शर्मा आदि साथ रहे।