केंद्रीय राज्य मंत्री ने जल जीवन मिशन के तहत ओवी वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Ashish singh
District correspondent
Global times 7news network
फतेहपुर आज जिले में जल जीवन मिशन हर घर जल योजनांतर्गत पूरे प्रदेश में सबसे पहली पहल साइबर एकेडमी द्वारा स्किल ट्रेनिंग ऑन व्हील की शुरुआत की गई जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि माननीया केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ये बस ग्रामीण इलाको में जाकर टेक्निकल मैन पावर का क्षमता संवर्द्धन के लिए प्रशिक्षण करवाएगी एवम जल संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाएगी माननीय मंत्री जी इस पहल को खूब सराहा गया साइबर एकेडमी के जिला प्रभारी अरविंद गुप्ता ने पूरे जिले में ग्रामीण इलाको में देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा हर घर जल के इस संकल्प को सरल बनाने के लिए सभी क्षेत्र वासियों से सहयोग की अपील की बता दे साइबर एकेडमी के चेयरमैन श्री अरविंद दीक्षित जी फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र के निवासी है उनका यह संकल्प है जिले में सभी प्रकार की सुविधाएं हो रोजगार हो इसी क्रम में सरकार के साथ मिलकर सभी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए यह मोबाइल वैन जन जन तक लाभ पहुंचाने में मददगार साबित होगा इस मौके पर डीसी राजमुनी यादव एई जल निगम डीपीएमयू स्वाति अवस्थी शिवबहादुर सिंह संदीप त्रिवेदी मकबूल अहमद सुनील कश्यप अभिषेक गुप्ता सूरज सैनी सरताज कपिल सिंह आदि सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मौजूद रहे।






