उत्तर प्रदेशलखनऊ
बिना सहमति ट्रस्ट की संपत्ति का लिख दिया इकरारनामा

गोपाल चतुर्वेदी
ग्लोबल टाईम्स 7 न्यूज
मथुरा
गुजरात निवासी ट्रस्टी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से की शिकायत
- राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है श्रीमती श्यामा मां चिकित्सालय ट्रस्ट
गोवर्धन(मथुरा)। राजस्व अभिलेखों में ट्रस्ट के नाम दर्ज करोड़ों रुपये की संपत्ति का जालसाजी से इकरारनामा लिखे जाने का मामला प्रकाश में आया है। गुजरात के ट्रस्टी ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
गोवर्धन बस स्टैंड के समीप श्रीमती श्यामा मां चिकित्सालय ट्रस्ट के नाम बेशकीमती संपत्ति है। आरोप है कि श्याम मां के निधन के कुछ लोगों ने ट्रस्टीगण की बिना सहमति के संपत्ति का गोवर्धन के दो व्यक्तियों के नाम इकरारनामा कर दिया। जानकारी मिलने ट्रस्टी देवन भाई निवासी नेहरू नगर सूरत गुजरात ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को पत्र लिख कर शिकायत की। देवन भाई का आरोप है कि गोवर्धन में श्रीमती श्यामा मां चिकित्सालय नाम से ट्रस्ट था। श्यामा मां का निधन मई 1999 को हो जाने के बाद तीन लोगों ने संपत्ति का बिना ट्रस्टी गणों की सहमति के इकरारनामा लिख दिया। इसकी जांच आख्या तहसील गोवर्धन से तलब की गई है। लेखपाल राजवीर सिंह ने संपत्ति को ट्रस्ट की बताते हुए आख्या प्रेषित कर दी है।
श्यामा मां ट्रस्ट की जमीन के इकरारनामा के संबंध में एक शिकायत पत्र मिला था। खसरा संख्या 821, 826, 828, 829 श्रीमती श्यामा मां चिकित्सालय ट्रस्ट गोवर्धन के नाम से राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। जांच आख्या अधिकारियों को भेज दी गई है। - अजीत कुमार, तहसीलदार, गोवर्धन।