उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ चला नगर में अभियान

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
27.12.2022
राज्य स्वच्छता मिशन निदेशक, स्वच्छ भार मिशन (नगरीय) लखनऊ उ0प्र0 के निर्देशानुसार नगरीय निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध प्रवर्तन ड्राइव अभियान दिनांक 27.12.2022 से दिनांक 30.12.2022 तक प्रतिदिन चलाया जाना है। जिसके परिपेक्ष्य में नगर पालिका परिषद पुखरायां द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के अभियान के दृष्टिगत पालिका कर्मचारियों एवं पुलिस बल के साथ नगर के मुख्यमार्ग में अभियान चलाते हुए कार्यवाही गयी है। अभियान के दौरान मुख्यमार्ग के आनंद किराना स्टोर, अबरार, आसिफ, आरिफ, कल्लू किराना मर्चेण्ट की दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक पाये जाने पर चालानी कार्यवाही की गयी।
इस सम्बन्ध में पालिका के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि शासन की मंशानुसार नगर क्षेत्र में दिनांक 27 दिसम्बर से 30 दिसम्बर तक प्रतिदिन नगर क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के अन्तर्गत प्रवर्तन ड्राइव चलायी जाएगी। इस मौके पर पालिका के अतुल पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार, अरविन्द पटेल, प्रमोद गुप्ता, दीनदयाल पाल, धर्मेन्द्र पाल, रामकिशोर सहित पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button