उत्तर प्रदेशलखनऊ

शहीद को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्लोबल टाइम्स7डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क तहसील सिकंदरपुर अतुल कुमार राय

सिकंदरपुर(बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के भीमहर निवासी सेना में लांस नायक के पद पर कार्यरत का धनेश्वर सिंह के पुत्र पंकज सिंह उम्र 35 वर्ष का शव आते ही गांव में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार भीमहर निवासी पंकज सिंह सेना में लांस नायक के पद पर कोलकाता में तैनात थे। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बीमारी के दौरान ही उनकी कोलकाता में ही मौत हो गई। सोमवार की दोपहर उनका शव गांव आते ही कोहराम मच गया। सरयू नदी के किनारे डूहा बिहरा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना की तरफ से गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। पूर्व मंत्री राजधानी सिंह, पूर्व विधायक भगवान पाठक, ब्लाक प्रमुख केशव चौधरी, गुड्डू सिंह, रामविलास राम, पुनिता सिंह आदि ने श्रद्वांजलि दी।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button