उत्तर प्रदेशलखनऊ

अन्ना पशुओं से परेशान किसानों ने किया बेड़ीजोर-दहेलिया मार्ग जाम

सैकङो आवारा पशुओं को किसानों ने खदेड़कर किया रोड जाम
ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क

बी जी मिश्र
हरपालपुर,हरदोई।तमाम प्रयासों के बाद भी किसानों को अन्ना जानवरों से निजात नहीं मिल पा रही है।सोमवार को अरवल क्षेत्र के तमाम गावों में अन्ना जानवरों से त्रस्त किसानों ने करीब एक सैकड़ा से अधिक अन्ना पशुओं को घेरकर बेड़ीजोर-दहेलिया मार्ग पर स्थित पुल पर जाम लगा दिया।तथा आक्रोशित किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर एसडीएम सवायजपुर राकेश सिंह,तहसीलदार अरुणिमा श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येंद्र कुमार सिंह सहित अरवल तथा हरपालपुर पुलिस मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों को समझा बुझाकर आवारा गौवंशो को गोशाला भेजना काम शुरू कर दिया।


बताते चलें कि अरवल इलाके के किसान अभी रामगंगा नदी में आई बाढ़ की त्रासदी से उबर भी नहीं पाए हैं।और अब रबी की फसल को अन्ना जानवर चट कर रहे हैं।सोमवार को क्षेत्र के किसानों ने अन्ना पशुओं को इकट्ठा करके बेड़ीजोर-दहेलिया मार्ग पर जाम लगा दिया तथा शासन व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।किसानों द्वारा अन्ना मवेशी इकट्ठा कर मार्ग पर जाम लगाने की सूचना मिलते ही एसडीएम राकेश सिंह व थानाध्यक्ष छोटेलाल दलबल के साथ मौके पर पहुँच गये तथा किसानों को समझाते बुझाते हुए अन्ना पशुओं को गौशाला भिजवाने की व्यवस्था की तथा मामले को शांत कराया।

एसडीएम बोले

ग्रामीणों को समझा बुझाकर जानवरो को गोशाला भेजा जा रहा है।रोड को खुलवाकर यातायात को चालू कर दिया गया है।
-राकेश सिंह उपजिलाधिकारी सवायजपुर

Global Times 7

Related Articles

Back to top button