सुशासन सप्ताह के तहत कार्यशाला का हुआ आयोजन

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, समाचार संपादक डॉ धर्मेंद्र गुप्ता औरैया, उत्तर प्रदेश।
औरैया। 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2022 तक मनाए जाने वाले सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन की ओर से संबोधित करते हुए कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित कार्यशाला के अंतर्गत अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/ प्रभारी जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान विकासखंड स्तर पर आयोजित होने वाले किसान मेले के माध्यम से कृषकों को उनकी आमदनी में बढ़ोतरी करने के संबंध में योजनाओं से अवगत कराएं और उनकी राजस्व एवं अन्य कृषि संबंधी समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराये।
अपर जिला अधिकारी ने कहा कि ऐसा करने से किसान अपनी फसलों की उत्पादकता बढ़ाकर अपनी आमदनी में बढ़ोतरी कर सकेंगे। इसके अलावा मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि 19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2022 तक संपन्न होने वाले किसान मेले के माध्यम से सरकार द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराएं। जिससे वह उनका लाभ उठा कर लाभान्वित हो सकें। उनकी समस्याओं का निराकरण चौपाल के माध्यम से किया जाए। उक्त अवसर पर परियोजना निदेशक हरेंद्र सिंह, जिला विकास अधिकारी करुणापति मिश्र सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।






