उत्तर प्रदेशलखनऊ

दिलीप नगर गौशाला निर्माण कार्य में सचिव, लेखपालों के कार्यगुजारियों में मिले गड्ढे ही गड्ढे!

ग्राम सभा में गौशाला निर्माण कार्य में पंचायत सचिव अंजान, बेचारे क्षेत्रिय लेखपालों ने नापी आसमान में भूमि,सौंपी विभागों में अपनी रिपोर्ट!

ज्वाईंट मजिस्ट्रेट व आईएएस प्रभार बीडीओ सहित तहसीलदार व एसडीएम भी क्षेत्रिय लेखपालों व पंचायत सचिव की रिपोर्ट में लगे घूमने,हुआ हवाई सर्वे !

विकास खंड की न्याय पंचायत दिलीप नगर में लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतें व लगभग आधा सैकड़ा गांव व मजरे सम्मलित!

ALOK MISHRA
Global Times7 News Network Lucknow Uttar Pradesh

शासन स्तर से जारी गांवों में अन्ना पशुओं से निजात दिलाने व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में जिला पशुपालन व पंचायतीराज विभाग द्वारा चयनित गांवों में गौशालाएं निर्माण कार्य कराये जाने हेतु कड़े व सख्त कदम उठाए गए हैं, जहां देखने में आया है जनपद के विकास खंडों की चयनित ग्राम पंचायतों में कहीं बृहद गौशाला, कहीं स्थाई गौशाला तो कहीं अस्थाई गौशालाओं का निर्माण कार्य ग्राम पंचायत व भूमि चयन प्रक्रिया तहसील प्रशासन राजस्व विभाग द्वारा युद्ध स्तर से चल रही है,लेकिन कहीं कहीं ग्राम पंचायतों में गौशाला निर्माण कार्य कराये जाने में निचले स्तर पर सचिवों व लेखपालों द्वारा घोर लापरवाहियां बरती जा रही है । मालूम हो कि जनपद के शिवराजपुर विकास खंड की बड़ी न्याय पंचायत दिलीप नगर में भी गौशाला निर्माण कार्य कराये जाने हेतु प्रशासन द्वारा निर्देश जारी किया जा चुका है,लेकिन अफसोस सरकारी अव्यवस्थाओं व लापरवाहियों के कारण आज तक ग्राम पंचायत में गौशाला खुलने का नामों निशान कहीं भी नहीं देखने को मिल रहा है । वहीं ग्रामीणों को अन्ना पशुओं से छुटकारा पाने के लिए अपनी फसलों को बचाने के लिए दो चार होना पड़ रहा है,वहीं कड़ाके की ठंड में रात में जाग कर अपने खेतों की रखवाली कर फसल बचाव करने के लिए कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

गौशाला निर्माण कार्य में सचिव अंजान, लेखपाल नाप रहे आसमान में भूमि!

विकास खंड शिवराजपुर की न्याय पंचायत व ग्राम सभा दिलीप नगर में गौशाला खुलने व निर्माण कार्य कराये जाने हेतु जब जानकारी मीडिया टीम द्वारा जब पंचायत में तैनात क्षेत्रिय लेखपाल विपुल मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरी ग्राम सभा में गौशाला खुलने हेतु कोई उपलब्ध नहीं है जिसके बारे में मेरे तहसीलदार बिल्हौर को अवगत करा दिया गया है, नजदीक मजरा गांव फत्तेपुर मजरा दिलीप नगर में गौशाला खुलने हेतु मानक अनुरूप भूमि के बारे में भी अवगत कराया जा चुका है,वहीं दूसरी ओर जब सम्वंधित ग्राम सभा दिलीप नगर मजरा गांव फत्तेपुर मजरा दिलीप नगर के क्षेत्रीय लेखपाल पियूष दीक्षित से जानकारी हासिल की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे सर्किल गांव में गौशाला निर्माण कार्य नहीं हो सकता है,जिसके बारे न तो अभी तक हमें ऐसा कोई आदेश तहसील से प्राप्त हुआ है, इसके अलावा मेरा तैनाती सर्किल विरोहा है, दिलीप नगर सर्किल क्षेत्रिय लेखपाल से बात करें । आश्चर्यजनक व हंसी वाली बात तो तब सामने आई जिस ग्राम सभा में गौशाला खुलने हेतु जिला तहसील व ब्लाक स्तरीय अधिकारियों व कर्मचारियों को जानकारी हो , लेकिन वही उसी ग्राम सभा में तैनात पंचायत सचिवों को जानकारी ही नहीं हो। ग्राम पंचायत दिलीप नगर में गौशाला निर्माण की प्रगति पूछे जाने पर पंचायत सचिव अंजली पांडेय ने बताया कि मेरे संज्ञान में नहीं है और न ही मेरी किसी भी ग्राम सभा में गौशाला निर्माण कार्य कराये जाने हेतु कोई ऐसा निर्देश व आदेश प्राप्त अभी तक हुए हैं।
अब सवाल यह उठता है कि क्या फिर सिर्फ अधिकारियों के आदेश सिर्फ कागजों में जारी होने के पश्चात सिर्फ पर ही बनकर शासन को प्रेषित कर दिये जाते हैं, और जमीनी हकीकतें व समस्यायें जस की तस सिर्फ कागजों में धरी रह जाती है।

ग्राम सभा दिलीप नगर में गौशाला निर्माण कार्य हेतु क्या बोले जिम्मेदार आईएस बीडीओ, तहसीलदार व एसडीएम !
ग्राम सभाओं में गौशाला निर्माण कार्य कराये जाने हेतु तहसील स्तरीय विकास खंडों की जिन जिन ग्राम पंचायतों से भूमि मांगी जा रही तहसील प्रशासन द्वारा तत्काल भूमि उपलब्ध कराई जा रही है,सभी क्षेत्रीय लेखपालों को पूर्व से ही निर्देशित किया जा चुका है – लक्ष्मी नारायण बाजपेई तहसीलदार बिल्हौर,

गौशालाओं के निर्माण कार्य कराये जाने की प्राथमिकता के आधार पर भूमि का चिन्हांकन व कार्य विभागीय स्तर से तेज़ी से चल रहा है,जिन जिन गांवों से भूमि शिकायत सम्वंधित जानकारियां प्राप्त हो रही हैं तत्काल राजस्व टीम भिजवा कर ग्राम पंचायतों को भूमि उपलब्ध कराई जा रही है,ग्राम सभा दिलीप नगर में गौशाला निर्माण कार्य कराये जाने हेतु क्षेत्रिय लेखपाल को पूर्व से निर्देशित किया जा चुका है,आपके द्वारा सूचना प्राप्त हुई है क्षेत्रीय लेखपालों से भूमि चिन्हांकन प्रक्रिया से जानकारी हासिल की जाएगी – रश्मी लाम्बा,एसडीएम बिल्हौर

जिन जिन ग्राम पंचायतों में सचिवों में गौशाला खुलने व निर्माण कार्य कराई जानी है, उक्त ग्राम पंचायतों के सभी पंचायत सचिवों को भी सख्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं,ग्राम सभा दिलीप नगर में गौशाला खुलने हेतु जानकारी है, क्षेत्रिय लेखपाल द्वारा ग्राम सभा में जो भूमि की पैमाईश व चिन्हांकन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को प्रेषित की गई थी वहां गौशाला निर्माण कार्य हेतु भूमि सही नहीं है, क्योंकि उक्त भूमि पर गड्ढे व जल भराव जैसी समस्या अत्यधिक है, पंचायत सचिव से भी इस विषय पर बात की जाएगी ! – हिमांशु गुप्ता आईएस व ज्वाईंट मजिस्ट्रेट प्रभार बीडीओ शिवराजपुर,


न्याय पंचायत दिलीप नगर में होनी चाहिए बृहद गौशाला,जहां लगभग डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतें व आधा गांव व मजरे, गौशाला निर्माण कार्यों में महज़ खानापूर्ति!
यदि बात की जाए जनपद के शिवराजपुर विकास खंड की जहां नौ न्याय पंचायत व ६५ ग्राम पंचायतें हैं,
जिसमें कुछ बड़ी ग्राम पंचायतों वाली न्याय पंचायतें हैं,लेकिन विभागीय अनदेखियों व प्रशानिक लापरवाहियों अव्यवस्थाओं के चलते सिर्फ खानापूर्ति ही हो जाती है,शिवराजपुर विकास खंड की न्याय पंचायत दिलीप नगर जोकि विकास की बड़ी न्याय पंचायतों की गिनती में प्रथम स्थान हासिल करती है,जहां लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायत व आधा सैकड़ा लगभग गांव व मजरे सम्मलित है, लेकिन आजतक न्याय पंचायत में बृहद गौशाला खुलने के दर्शन तक नहीं हो सके, जिला प्रशासन द्वारा हुआ था आदेश लेकिन कहावत वही चरितार्थ हो कर रह गई आसमान से गिरा खजूर पर लटक गया!
विकास खंड की बृहद न्याय पंचायत दिलीप नगर में ग्रामसभाएं यथा – जादेपुर धस्सा, दिलीपनगर,

बसेन,बोझा, बिकरू,भीटी,भौसाना, मनोह, महराज नगर व अन्य न्याय पंचायतों की ग्राम पंचायतें मुश्ता, कुर्मी खेड़ा खुर्द, जगतपुर, करतरिया, सहित आधा सैकड़ा गांव व मजरे इस न्याय पंचायत से जुड़े हुए हैं ।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button