पूर्व सैनिक संगठन द्वारा रामलीला मैदान सिकंदरा में विजय पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
16 दिसंबर 2022
मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी कानपुर देहात ने कार्यक्रम में भाग लिया।
सिकंदरा कानपुर देहात। इंडियन वेटरन्स अर्गेनाइजेशन राष्ट्रीय पूर्व सैनिक संगठन की ओर से रामलीला मैदान सिकंदरा के प्रांगण में विजय पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कानपुर देहात नेहा जैन ने पंडाल में बैठे सैकड़ों की तादाद में पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश प्रेम की अलख आज के कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के जनसमूह ने जो जलाई है। उसके लिए कार्यक्रम आयोजकों को हार्दिक बधाई। वहीं पर उन्होंने कहा कि जो भरा नहीं है भावों से बहती जिसमें रसधार नहीं वह हृदय नहीं है पत्थर है जिसमें स्वदेश से प्यार नहीं। इसी प्रकार परगना अधिकारी सिकंदरा डॉ पूनम गौतम ने अपने विचार व्यक्त करके विशाल पंडाल में समा बांध दी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिक संगठन की ओर से सैनिकों संगठन के पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान की ध्वनि के साथ समापन किया गया। उल्लेखनीय है कार्यक्रम के दौरान करीब 200 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।