उत्तर प्रदेशलखनऊ

वार्षिक शिक्षक सम्मेलन और शैक्षिक विचार गोष्ठी आज

माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट की ओर से आयोजित होगा कार्यक्रम

कानपुर क्षेत्र के शिक्षक विधायक कार्यक्रम को करेंगे संबोधित

जिला कार्यकारिणी का चुनाव कार्यक्रम में होगा

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। माध्यमिक शिक्षक संघ का वार्षिक सम्मेलन और जिला कार्यकारिणी का चुनाव बुधवार 14 दिसंबर को प्रस्तावित है इस दौरान शैक्षिक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए कानपुर क्षेत्र के विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
माध्यमिक शिक्षक संघ परदेसी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रेम नारायण दुबे, जिला अध्यक्ष उमाकांत दीक्षित, संगठन मंत्री रामशरण मिश्रा और जिला उपाध्यक्ष रामनरेश ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता करते हुए कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि वार्षिक शिक्षक सम्मेलन और शैक्षिक विचार गोष्ठी का आयोजन बुधवार 14 दिसंबर को तिलक इंटर कॉलेज औरैया में आयोजित किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इस दौरान संगठन की जिला कार्यकारिणी का निर्वाचन भी कराया जाएगा। कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए विधायक राज बहादुर सिंह चंदेल मुख्य अतिथि के रूप में आएंगे। इसके अलावा जिला कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मंडलीय मंत्री महिपाल सिंह को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिनकी देखरेख में जिला कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा। वार्षिक शिक्षक सम्मेलन और जिला कार्यालय की चुनाव प्रक्रिया में जिले के सभी माध्यमिक कॉलेजों में कार्यरत माध्यमिक शिक्षक प्रतिभाग करने पहुंचेंगे। संगठन से जुड़े सभी शिक्षकों से समय से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button