15 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ एक व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ा
ग्लोबल टाइम्स-7 न्यूज़ नेटवर्क
राकेश कुमार मिश्र
संवाददाता तहसील मैंथा
12 दिसम्बर 2022
शिवली कानपुर देहात, मुखविर की खास सूचना पर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से बेचने के लिए ले जाई जा रही शराब के साथ धर दबोचा |
बरिष्ठ उप निरीक्षक यतेंद्र सिंह अपने हमराह कांस्टेबल जय कुमार के साथ क्षेत्र की सुरक्षा हेतु भ्रमण पर थे, तभी किसी विश्वास पात्र से मिली सूचना पर अपने वाहन से गाँव केसरी निवादा नहर पुल के पास पहुंचे ही थे तभी एक व्यक्ति सामने से आता हुआ दिखाई दिया, जो अपने हांथ में एक झोला लिए हुए था पुलिस के पास पहुंचने पर वह पुलिस को देखकर गांव की ओर भागने का प्रयास करने लगा किंतु पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया |पकड़े गए व्यक्ति गाँव अरसदपुर बटुइया थाना शिवली कानपुर देहात निवासी सुरेन्द्र पुत्र राम किसन की तलाशी लेने पर 15 क्वार्टर देशी शराब बरामद हुयी जिसे अवैध रूप से अधिक पैसों में बेचने की बात बताई गई | कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है |






