उत्तर प्रदेशलखनऊ

आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

आत्मरक्षा के गुर सीख रहीं बेटियां

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, हेड क्वार्टर संवाददाता केशव तिवारी।

दिबियापुर,औरैया। पीबीआरपी अकादमी, दिबियापुर मे केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई गेल पता, दिबियापुर, औरैया द्वारा आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम ” सक्षम बने-सशक्त बने” का एक दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ सीआईएसफ प्रभारी उप कमांडेंट राकेश कुमार निखज, इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार यादव (सीआईएसफ), फाइटर हेड नायडू एवं टीम के सदस्य आर. दुर्गा प्रसाद, डी दुर्गा प्रसाद, बीबी सिंह एवं अन्य सहयोगी द्वारा मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
इस दौरान बालिकाओं को बताया गया कि वे किस प्रकार अपने आत्मविश्वास को बढ़ा सकती हैं और विपरीत समय में अपनी आत्मरक्षा कैसे कर सकती है। जिसको लेकर उन्हें कई प्रकार की गुर भी सिखाये गए और इन ट्रिक्स का उपयोग कैसे करें और शारीरिक और मानसिक तौर अपने आप को मजबूत बनाएं। उप-कमांडेंट राकेश कुमार निखत द्वारा बताया गया कि देश में छात्राओं के स्कूल आने जाने के वक्त शोहदों द्वारा छेड़खानी की शिकायतें मिलती रहती हैं। ऐसे में छात्राएं स्कूल जाने से डरने लगती हैं। इसलिए केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था की है! उन्होंने कहा कि कहा कि बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार चिंतित है। इसके लिए सरकार ने छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण शुरू किया है। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार यादव ने स्वयं शक्ति स्वरूपा बनने का आह्वान किया और कहा कि वर्तमान मे सरकार छात्राओं के सशक्तिकरण के लिए भरपूर प्रयास कर रही है, बदलते परिवेश में ऐसे प्रशिक्षण छात्राओं की आत्मरक्षा करेंगे। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाना है।कार्यक्रम का संचालन उप-प्रधानाचार्य प्रशांत पुरवार ने किया, अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सौरव कश्यप ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button