जिलाधिकारी ने किया खरीद दरौली के मध्य निर्माणाधीन पक्का पुल व पीपा पुल का औचक निरीक्षण

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क तहसील सिकंदरपुर अतुल कुमार राय
सिकंदरपुर(बलिया) क्षेत्र के खरीद दरौली के मध्य बन रहे पीपा पुल का मंगलवार को जिलाधिकारी बलिया सौम्या अग्रवाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सेतु निगम द्वारा किए जा रहे पक्का पुल के निर्माण कार्य को भी देखा गया। पक्के पुल के निर्माण में धीमी गति पर भी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मानक के अनुरूप पक्के पुल का निर्माण होना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता हुई तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपस्थित इंजीनियर से पूल के लंबाई चौड़ाई व गुणवत्ता के निर्माण पर विधिवत जानकारी प्राप्त किया और कहा कि समय के अनुरूप शासन द्वारा जो समय निर्धारित किया गया है। पक्के पुल का निर्माण हो जाना चाहिए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही हुई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नदी के बढ़ते हुए कटान को देखते हुए उन्होंने पक्के पुल के स्थान को बढ़ाने के लिए सेतु निगम के चीफ इंजीनियर से वार्ता कर तत्काल बढ़ाए जाने हेतु स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया। वही पीपा पुल के निर्माण की धीमी गति को लेकर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए यथाशीघ्र पीपा पुल बनाकर तैयार करने का निर्देश दिया। इस दौरान एई पीडब्ल्यूडी क्षितिज जायसवाल, जेई अखिलेश कुमार, आशुतोष शुक्ला, एसएचओ योगेश यादव, ठेकेदार सुनिल राय आदि मौजूद रहे।