संयुक्त रूप में मनाई पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैलसिह की पुण्यतिथि

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।
औरैया। रविवार 25 दिसंबर विश्वकर्मा समाज सेवा समिति, अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा, मैथिल ब्राह्मण महासभा औरैया के तत्वाधान में भारत देश के पूर्व राष्ट्रपति विश्वकर्मा समाज के गौरव ज्ञानीजैल सिंह की पुण्यतिथि पर सुरान रोड नरायनपुर डाक घर के पास स्थित बड़े शर्मा के मकान पर मनाई गयी। सर्वप्रथम पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैलसिंह के चित्र पर माल्यापण कर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया, और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मौजूद रहे ओमप्रकाश ओझा, रमेश शर्मा जिलाअधयक्ष, रामचंद्र शर्मा, रानी शर्मा महिला जिलाअधयक्ष, लालू शर्मा, हरीशंकर शर्मा, सर्वेश शर्मा, पप्पू शर्मा, मुकेश शर्मा जिलामहासचिव, भानू विश्वकर्मा प्रदेश सचिव, शैलेंद्र शर्मा व अभिनय शर्मा आदि समाज के भाई शामिल हुए।
उधर कस्बा फफूँद में विश्वकर्मा समाज सेवा समिति औरैया, विश्वकर्मा समाज कल्याण संस्थान के तत्वाधान में भारत के पूर्व राष्ट्रपति विश्वकर्मा समाज के गौरव ज्ञानीजैल सिंह की पुण्यतिथि फफूँद निवासी विश्वकर्मा समाज सेवा समिति औरैया युवा जिलाधयक्ष संजय शर्मा के आवास पर आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानीजैल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया, और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शामिल हुए जिलाध्यक्ष विश्वकर्मा समाज सेवा समिति औरैया अवधेश शर्मा, हरीशंकर शर्मा, सर्वेश शर्मा, रामचंद्र शर्मा, लालू शर्मा, योगेंद्र उर्फ कुक्कू ठाकुर, मनोज शर्मा, दीपक शर्मा, आकाश शर्मा, देव शर्मा, विजय शंकर शर्मा नगर अध्यक्ष ,अवधेश शर्मा, आदि समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।