Uncategorized

नगरा मे ईओ के अतिरिक्त चार्ज को लेकर मचा घमासान !

ग्लोबल टाइम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क ओमप्रकाश वर्मा नगरा

नगरा बलिया। नगर पंचायत नगरा में अधिशासी अधिकारी का प्रभार ग्रहण करने के खेल मे राजेन्द्र प्रसाद एक बार फिर भारी साबित हो गए है। ईओ का चार्ज हस्तांतरण लोगों मे चर्चा का विषय बना हुआ है।एक सप्ताह के अन्दर ही ईओ का प्रभार के लेन देन मे बेल्थरारोड नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार गुप्ता मात खा गए। राजेन्द्र प्रसाद को दुबारा नगरा का प्रभार मिलने से कई सवाल खड़ा हो गया है, वहीं इसमें राजनीति की बू भी आ रही है।नगर पंचायत नगरा मे क्या ऐसी बात है जिससे यहां पर ईओ के पद पर पदासीन रहने वाले अपने को विजयी समझ रहे हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं की अनदेखी की शिकायत पर शासन ने 25 नवम्बर को ईओ राजेन्द्र प्रसाद को हटाकर यहां का चार्ज नगर पंचायत बेल्थरा रोड के अधिशासी अधिकारी ब्रजेश गुप्ता को सौंप दिया था। ब्रजेश गुप्ता नगरा का प्रभार भी ग्रहण कर लिए थे लेकिन एक सप्ताह भी नहीं बीता कि शासन ने ब्रजेश गुप्ता को हटाकर यहां का चार्ज पुनः राजेन्द्र प्रसाद को सौंप दिया। एक सप्ताह के भीतर ही दो दो बार चार्ज हस्तांतरण लोगो के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर राजेन्द्र प्रसाद कौन सा गुल खिला दिए कि शासन सम्यक विचारोपरांत उन्हें नगरा में पदस्थापित कर दिया। वहीं सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ता कुछ बोलने से परहेज़ कर रहे हैं।

Alok Mishra

Related Articles

Back to top button