मेहमान पक्षियों का आना शुरू,चंबल किनारे कर रहे कलरव !

देखने को दूर-दूर से आते हैं पर्यटक,
ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम चकरनगर,इटावा तहसील ब्यूरो नीरज त्रिपाठी।
तहसील क्षेत्र से लेकर आगरा से भरेह तक फैली चम्बल सेन्चुरी इलाके में सर्दी के सीजन में प्रवासी पक्षी अपना डेरा जमा लेते हैं। चम्बल की सुन्दता को चार चांद लगा देते हैं। इस वर्ष देर सर्दी शुरू होने के कारण कुछ प्रजातियां अभी नहीं आ सकी हैं, लेकिन जो पक्षी आ गए हैं। उन्होंने प्रजनन के लिए घोसलें भी बना लिए हैं।
इन पक्षियों को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। इस क्षेत्र में पर्यटक जनवरी से आना शुरू हो जाते है। सबसे ज्यादा इनकी संख्या यमुना व चम्बल के संगम भरेह पर देखने को मिलती है। चंबल फाउंडेशन के अध्यक्ष शाह आलम ने बताया कि चंबल सेंचुरी में प्रवासी पक्षी करीब 3 माह तक यहां डेरा जमाए रहते हैं और यहां पर अपने बच्चों को जन्म देने के उपरांत वह उनके साथ अपने देश वापस लौट जाते हैं। यहां खास बात है यहां कई प्रकार के पक्षियों का सर्दी में डेरा बना रहता है और यह चंबल के आसपास कलरव करते हुए दिखाई देते हैं।
बीहड़ी क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इन पक्षियों की जब आवक शुरू हो जाती है तो यहां पर पर्यटक भी भारी मात्रा में इन पक्षियों की तस्वीर आदि को लेने के लिए आते हैं। फिलहाल मौसम को देखते हुए इन पक्षियों का आना शुरू हो गया है। कुछ विदेशी मेहमान यहां पर आ चुके हैं और कुछ आने की शीघ्र संभावना जताई जा रही है।
चंबल क्षेत्र इटावा रेंजर हरि किशोर शुक्ला ने बताया कि जनवरी में प्रवासी पक्षियों की संख्या में और इजाफा होगा। ठंडे देशो से भारत के विभिन्न हिस्सों के पक्षी चम्बल और यमुना में जल विहार करते है। मध्य एशिया के ठंडे देशो में जब हिमपात होने लगता है, तब यह पक्षी हजारो किलोमीटर का लंबा सफर तय करके यहां पहुंचते है।
सर्दी खत्म होने के बाद परदेशी मेहमान अपने वतन को वापस लौट जाते है। इनमें प्रमुख प्रवासी पक्षी पेलिकाल, बरहेडिल, स्पूनबिल, पिगटल, कामेटिंक, शोबिल्क, कोभ, क्रेन, डेमेसिल क्रेन, तर्नरफ सेंट पाईप, मोमेंजर, पापलर, गोजनिर, कोमन पिचई, लेटर एच टुडेन्ट आदि हैं। यहाँ प्रतिवर्ष हजारों विदेशी पक्षी आते हैं। इस वर्ष भी पक्षियों का धीरे-धीरे आना शुरू हो गया है। प्रशासन को चाहिये भरेह क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करना चाहिए। इन पक्षियों को देखने के लिये बहुत दूर दूर से लोग आते है। लोगो को यहाँ चंबल नदी डॉल्फिन, घड़ियाल आसानी से देखने को मिल जाते हैं।