खलियान की करोड़ों रुपए कीमती भूमि पर भूमाफिया द्वारा रातों-रात चल रहा है रास्ते का निर्माण !

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
25 नवंबर 2022
सिकंदरा तहसील प्रशासन कार्रवाई करने में दिखा उदासीन
सिकंदरा कानपुर देहात। प्रदेश की योगी सरकार ग्राम समाज की भूमि खलियान, तालाबों पर अवैध कब्जा कर अवैध रूप से निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ अपना कानूनी चाबुक चलाकर निरंतर प्रयत्नशील है। लेकिन वहीं पर खाऊ कमाऊ नीति के चलते नगर पंचायत सिकंदरा की बेशकीमती किसानों की फसल रखने वाली खलियान की भूमि पर भूमाफिया द्वारा रातों-रात पक्के रास्ते का निर्माण कराया जा रहा है।
लेकिन तहसील प्रशासन कार्रवाई करने में निष्क्रिय साबित हो रहा है। प्राप्त खबरों के अनुसार नगर पंचायत सिकंदरा के मोहम्मद नगर निवासी गौ सेवक अरशद पुत्र अशरफ ने बताया कि गाटा संख्या 993,994, अभिलेखों में खलियान दर्ज है। लेकिन वहीं पर भू माफियाओं द्वारा किसानों से एग्रीमेंट करा कर ऊंची दरों पर प्लाट बेचने का प्रयास जारी है। जिसकी कीमत बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर खलियान की भूमि पर रास्ते का निर्माण तहसील सिकंदरा के राजस्व विभाग एवं नगर पंचायत की सांठगांठ कर धड़ल्ले से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिसके बाबत परगना अधिकारी सिकंदरा को एक लिखित प्रार्थना पत्र 23 नवंबर को दिया जा चुका है। लेकिन वैधानिक कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है। उन्होंने जिलाधिकारी कानपुर देहात से जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से दबंग भू माफिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।