उत्तर प्रदेशलखनऊ

समाज में जियो और जीने दो का माहौल पैदा करना होगा-प्राचार्य

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, नगर संवाददाता अनुज यादव औरैया।

औरैया। ग्राम पंचायत जनेतपुर धौरेरा में सोमवार को कौमी एकता सप्ताह के दौरान डॉक्टर पातीराम पूर्व प्राचार्य ने प्रेसवार्ता में बताया लोगों को निरोगी रहने के लिए चिंतामुक्त व भयमुक्त होकर भारतीय सभ्यता में जीवन यापन करना अति आवश्यक है। लोगों की भलाई में अपना जीवन जीना है। नियमित योग और व्यायाम करें, तभी एक शतकीय निरोगी होकर जीवन भी जिया जा सकता है। उन्होंने कई पुस्तकों को भी लिखा है। तमाम शैक्षणिक संस्थानों द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। आज भी वह बिना चश्मा के अखबार पढ़ लेते है, इनकी आयु 82 वर्ष हो चुकी है। नियम संयम में बहुत ताकत होती है, जो नियम संयम से जीवन यापन कर करते हैं उनके जीवन में व्याधि कम आती हैं। ऐसे लोगों के परिवारों में सामंजस्य बना रहता है। उन्होंने बताया भारत कृषि प्रधान देश है। आज भागदौड़ के कारण पैसे की महत्ता ज्यादा हुई। अपने जीवन में क्लेश लोगों ने कर लिए, पैसा साधन है साध्य नहीं। हमें जियो और जीने दो का माहौल पैदा करना होगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button