उत्तर प्रदेशलखनऊ

उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का जनपदीय सम्मेलन/चुनाव जिलापंचायत मे संपन्न

ग्लोबल टाइम्स 7
डिजिटल न्यूज नेटवर्क जिला
प्रमुख बलिया कृष्णा शर्मा

बलिया। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का जनपदीय सम्मेलन/चुनाव जिलापंचायत के नरेंद्र देव सभागार में प्रदेश अध्यक्ष अवधेश मिश्र के देख रेख में संपन्न हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष अवधेश मिश्र ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो कुछ भी हमे प्राप्त है वह सब संगठन के बूते ही मिला हैं।इस संगठन की नीव 1973 में पड़ी जब इतना संसाधन नही था। उस समय से संघर्षों के बल पर ही हमलोग यहां तक पहुंचे हैं।संघर्ष कभी हारता नही है देर सबेर सफलता आवश्य मिलती हैं।उसी प्रकार आप की पेंशन भी देर सबेर आवश्य मिलेगी। संगठन उसकी लड़ाई लड़ रहा हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी घोषणा किया की बलिया का संगठन उत्तरप्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ काम करेगा।
वर्तमान संयोयक सुशील पाण्डेय “कान्हजी”ने वर्तमान कमेटी को भंग किया तत्पश्चात कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष और आज के चुनाव अधिकारी कौशल कुमार उपाध्याय ने नई कमेटी का घोषणा किया जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया।अध्यक्ष अशोक केशरी महामंत्री अनूप सिंह कोषाध्यक्ष लक्ष्मण यादव उपाध्यक्ष रामप्रताप सिंह श्रीमती पुष्पा वर्मा धर्मेंद्र तिवारी अमित कुमार सिंह अभिषेक उपाध्याय संगठन मंत्री विजेंद्र यादव शशांक शेखर सिंह देवेंद्र सिंह संयुक्त मंत्री अनिल उपाध्याय अरुण सिंह दुर्गेश सिंह अनुशासन समिति संयोजक राजकुमार सिंह
सहसंयोजक सुधीर कुमार उपाध्याय
महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह चुनी गई।
सम्मेलन में प्रस्ताव पारित हुआ कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को संघ की मासिक बैठक होगी। एवं किसी सदस्य के साथ दुर्घटना होने पर जिला संगठन के तरफ से तत्काल 25000 का आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।
इस अवसर पर सहजा नन्द सिंह जितेंद्र सिंह, वेद प्रकाश पाण्डेय,अजय मिश्र, अनिल सिंह,अक्षयबर चौबे,भोला चौबे,बिपिन चन्द पाण्डेय,जितेंद्र सिंह,राजेश सिंह, विजय शासन शेखर ,निर्भय राय,बैकुंठ नाथ पाण्डेय आदि उपस्थित रहें।सुशील पाण्डेय “कान्हजी” ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button