मुख्य विकास अधिकारी ने आयुष्मान गोल्डन कार्ड की समीक्षा, दिए निर्देश

पंचायत सहायकों के माध्यम से अधिक से अधिक गोल्डन कार्ड बनवाये जाने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराएं:-मुख्य विकास अधिकारी
ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
18 नवंबर 2022
मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय द्वारा विकास भवन सभागार में ब्लॉक मैथा, रसूलाबाद एवं झींझक के सभी पंचायत सहायकों एवं पंचायत सचिव से गोल्डन कार्ड की समीक्षा की गई एवं पंचायत सहायकों को गोल्डन कार्ड बनाये जाने का प्रशिक्षण दिलाया गया। उन्होंने पंचायत सहायकों को निर्देशित किया कि वे सभी प्रतिदिन 20-20 गोल्डन कार्ड प्रतिदिन बनवाये इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए यदि इस महत्वपूर्ण कार्य में शिथिलता बरती जाती है तो पंचायत सहायक के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी साथ ही उनका अनुबंध भी समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत राज अधिकारी के माध्यम से पंचायत सहायकों को अधिक से अधिक गोल्डन कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए जिससे जनपद का टारगेट जल्द से जल्द पूर्ण हो जाए और आयुष्मान कार्ड योजना की प्रगति में सुधार हो सके।
प्रशिक्षण में जिला पंचायत राज अधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग से डीआईओ टीम के सदस्य उपस्थित रहे ।





