उत्तर प्रदेशलखनऊ

कछुए की गति से धान खरीद केंद्र पर चल रही है खरीदारी आखिर में निर्धारित लक्ष्य कब होगा पूरा

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
17 नवंबर 2022

सिकंदरा कानपुर देहात। कछुए की गति से धान खरीद केंद्र पर चल रही है खरीदारी। जिससे निर्धारित लक्ष्य का कोटा पूरा करना प्रभारी के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। जबकि वहीं पर धान खरीद केंद्रों पर धान बेचने के लिए क्रय केंद्रों पर किसानों की सुबह से शाम तक भीड़ का नजारा नजर आ रहा है। प्राप्त खबरों के अनुसार केंद्र प्रभारी मुबीन अहमद ने हमारे संवाददाता को बताया कि धान खरीद केंद्र मानपुर में अभी तक मात्र 700 कुंटल धान की खरीदारी की गई जबकि लक्ष्य 30000 कुंटल का सरकारी स्तर पर रखा गया है। लेकिन क्षेत्र का किसान धान खरीद केंद्रों पर अभी तक सीमित संख्या में आ रहे हैं जिसके कारण खरीदारी में तीव्रता 1 सप्ताह बाद अपने आप दिखेगी किसानों की खरीदारी रुपया ₹2040 ₹2060 ग्रेट के हिसाब से किसानों कोभुगतान किया जा रहा है। धान खरीद केंद्र पर मशीन के द्वारा उच्च स्तर की खरीदारी की जा रही है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button