उत्तर प्रदेशलखनऊ

श्रीमद्भागवत कथा सुनने से समस्त पापों का नाश होता है

ग्लोबल टाईम्स 7 डिजिटल न्यूज नेटवर्क टीम कंचौसी औरैया ब्लॉक संवाददाता ब्रजेश बाथम।

कंचौसी कस्बा क्षेत्र के मधवापुर गांव में एक सप्ताह तक चलने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आरंभ हुआ। भागवत कथा के प्रथम दिन आचार्य नंदकिशोर त्रिवेदी ने कहा कि जन्म-जन्मांतर एवं युग-युगांतर में जब पुण्य का उदय होता है, तब ऐसा अनुष्ठान होता है। श्रीमद्भागवत कथा एक अमर कथा है। इसे सुनने से पापी भी पाप मुक्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वेदों का सार युगों-युगों से मानवजाति तक पहुंचाता रहा है। भागवतपुराण उसी सनातन ज्ञान की पयस्विनी है, जो वेदों से प्रवाहित होती चली आई है। इसलिए भागवत महापुराण को वेदों का सार कहा गया है। उन्होंने श्रीमद्भागवत महापुराण का बखान किया। कहा कि सबसे पहले सुखदेव मुनि ने राजा परीक्षित को भागवत कथा सुनाई थी, उन्हें सात दिनों के अंदर तक्षक के दंश से मृत्यु का श्राप मिला था। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा अमृत पान करने से संपूर्ण पापों का नाश होता है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button