उत्तर प्रदेशलखनऊ

पराली न जला कर, उसका प्रबन्धन कर जैव उर्वरक, पशु चारे के रूप में प्रयोग करने हेतु किसानों को करें जागरूकः जिलाधिकारी

जनपद में पराली दो, खाद लो अभियान के तहत कृषक दो ट्राली पराली देकर एक ट्राली गोबर की खाद करें प्राप्तः जिलाधिकारी

ग्लोबल टाइम्स-7
007
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला संवाददाता
कानपुर देहात

कानपुर देहात
05 अक्टूबर 2023
जिलाधिकारी आलोक सिंह के अध्यक्षता में पराली प्रबन्धन एवं फसल अवशेष जलाने की घटनाओं की रोकथाम हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक मॉ मुक्तेश्वदी देवी सभगार कक्ष कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अपर पुलिस अधीक्षक, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, उपायुक्त मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उप कृषि निदेशक कानपुर देहात द्वारा अवगत कराया गया कि गत वर्ष 2022-23 में जनपद में फसल अवशेष जलाने की कुल 56 घटनाएं घटित हुयी थी। इस वर्ष विभाग द्वारा विभागीय मेला/गोष्ठियों/किसान पाठशालाओं एवं क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से ग्राम चौपालों का आयोजन कर कृषकों को पराली न जला कर उसका प्रबन्धन कर जैव उर्वरक, पशु चारे के रूप में प्रयोग करने हेतु जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। जनपद में कृषकों द्वारा खरीफ फसलों की कटाई के उपरान्त रबी फसलों की बुवाई से पूर्व खेत में काटी गयी खरीफ फसलों के अवशेषों को जला दिया जाता है, जिससे जहां एक ओर पर्यावरण प्रदूषित होता है वही दूसरी ओर कृषकों के मित्र कीट जैसे केंचुआ आदि भी नष्ट होते है। इन घटनाओं को रोकने हेतु मा0 राष्ट्रीय हरित अभिकरण द्वारा पराली जलाने को अपराध मानते हुए दोषी व्यक्ति से 5000 से 15000 तक अर्थदण्ड वसूले जाने का प्राविधान किया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में पराली दो खाद लो अभियान का संचालन किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत यदि कृषक 02 ट्राली पराली देकर निराश्रित गोंवश स्थलों से 01 ट्राली गोबर की खाद प्राप्त कर सकते है। उनके द्वारा समस्त उप जिलाधिकारियों एवं अपर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नियमित क्षेत्र भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि जनपद में पराली जलाने की कोई भी घटना न घटित होने पाये। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व केशवनाथ गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जेपी गुप्ता, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय, समस्त उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button