विभागीय अनदेखी से एएनम सेंटर बेमकसद हो रहे साबित।

ग्लोबल टाइम्स 7 न्यूज़ नेटवर्क
शिव शंकर पाण्डेय
14नवम्बर
कानपुर देहात।
गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं नवजात शिशुओं को समय पर टीकाकरण एवं उनकी जांच कराने के लिए गांव-गांव परिवार कल्याण उप केंद्रों की स्थापना की। लेकिन विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते लाखों रुपए की लागत से बने परिवार कल्याण उप केंद्र बेमकसद साबित हो रहे हैं। इनके अक्सर बंद रहने से महिलाओं व बच्चों का नियमित टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इनके संचालन में लापरवाही बर्त रहे हैं।जहां उप केंद्र के अक्सर बंद रहने से लोगों में नाराजगी व्याप्त है।

सरकार ने मैथा विकासखंड क्षेत्र के नेवादा देवराय सहित आसपास के गांव में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के साथ महिलाओं के टीकाकरण प्रसव कालीन जांच एवं बच्चों के टीकाकरण के लिए परिवार कल्याण उपकेंद्र का निर्माण करवाया था। उपकेंद्र पर एएनम रूपरानी एवं रमेश चंद्र चौधरी को तैनाती दी गई लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते स्वास्थ्य उपकेंद्र में अक्सर ताला लटकता रहता है। जिससे टीकाकरण सहित आदि जांच प्रभावित हो रही हैं। लाखों रुपए की लागत से बने उप केंद्रों का लोगों को सही रूप से लाभ नहीं मिल पा रहा है। उप केंद्र पर कार्यकत्री व डाक्टर के ना बैठने से उप स्वास्थ्य केंद्र बेमकसद साबित हो रहा है। जिसमें ग्रामीण महिलाओं को दूर स्वास्थ्य केंद्रों पर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिससे गांव के लोगों में नाराजगी व्याप्त है। ग्रामीणों में नवनीत तिवारी, सुशील दुबे, बउअन तिवारी, रजलर, गणेश शंकर, उमाकांत, पड़ोसी पाल, गुरुप्रसाद, सतीश आदि लोगों ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र में तैनात कर्मचारी कई महीने से झांकने नहीं आए। अक्सर केंद्र पर ताला पड़ा रहता है। जिससे गर्भवती महिलाओं को उपचार के लिए बाहर जाना पड़ता है। विभागीय अधिकारी इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। जिससे महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।