उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया

विकास खण्ड-अकबरपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र नरिहा में आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के साथ मनाया चाचा नेहरू का जन्म दिवस

मुख्य विकास अधिकारी ने इस अवसर पर बच्चों के साथ जमीन पर बैठ बच्चों को किया लाड, बच्चों से सुनी कवितायें

मुख्य विकास अधिकारी ने अपने हाथों से बच्चों को वितरित किया मिष्ठान

बाल शोषण एवं बाल मजदूरी को रोकना एवं बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान कराने का हमे लेना होगा प्रण:-मुख्य विकास अधिकारी

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
14 नवम्बर 2022

बताए चले कि आज दिनांक 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है उसी कड़ी में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय ने बाल दिवस के अवसर पर विकास खण्ड-अकबरपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र नरिहा में आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों के साथ मनाया। मुख्य विकास अधिकारी ने बाल दिवस के अवसर पर आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को उपहार दिये, बच्चों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की तथा पढाई के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए कवितांए सुनी, और बच्चों को ज्ञानवर्धक बाते बतायीं। उन्होंने बच्चों से कहा कि आज हम सब यहां भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 131वीं जयंती और बाल दिवस को मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से काफी लगाव, प्यार और स्नेह रखते थे।

वह बच्‍चों को एक राष्ट्र की असली ताकत और समाज की नींव मानते थे। यह वजह है कि उनके जन्मदिन 14 नवंबर को देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, बच्चे भी नेहरु जी को प्यार से चाचा नेहरु कहकर पुकारते है। उन्होंने कहा कि इस बाल दिवस पर हमें यह प्रण लेना चाहिए कि हमसे जैसा भी संभव होगा, हम बाल शोषण व बाल मजदूरी को रोकेंगे। वंचित बच्चों को शिक्षा दिलाने की हर संभव कोशिश करेंगे। हमारे इन्हीं प्रयासों से चाचा नेहरू के सपनों के राष्ट्र का निर्माण होगा।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button