उत्तर प्रदेशलखनऊ

रूरा में निकाली गई पराली न जलाने की रैली

ग्लोबल टाइम्स 7
न्यूज़ नेटवर्क टीम
रिजवान खान
अकबरपुर

रूरा कानपुर देहात प्रधानाचार्य अर्चना ने की अगुवाई में निकली पराली न जलाएं रैली
फसल अवशेष या अपशिष्ट जलाने से हमारे मंडल में कार्बन डाई ऑक्साइड कार्बन मोनोऑक्साइड सल्फर डाइऑक्साइड नाइट्रिक ऑक्साइड तथा अमोनिया के कण हवा में घुलकर अस्थमा खुजली आंखों का लाल होना सांस लेने में परेशानी, दमा, दिमाग में ऑक्सीजन की कमी बच्चों का पढ़ाई में मन ना लगना तथा हृदय की बीमारी का कारण बनते हैं उक्त बात गांधी पर्यावरण योद्धा सम्मान प्राप्त सरस्वती शारदा विद्या मंदिर झींझक की प्रधानाचार्य अर्चना ने मंडी समिति रूरा के पास पराली ना जलाओ आयोजित रैली में शामिल बच्चों को संबोधित करते हुए कही इस अवसर पर समाज सेवी सुखवीर सिंह यादव ने बच्चों पराली न जलाने की शपथ दिलाई
पर्यावरण मित्र एवं राज्य अध्यापक नवीन कुमार दीक्षित ने बच्चों को बताया कि जिस स्थान पर पराली जलाते हैं उस जगह के लाभदायक ह्यूमस नष्ट होने से उर्वरा शक्ति नष्ट हो जाती है तथा धुएं से पृथ्वी के आसपास ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती है जिससे पृथ्वी पर पाई जाने वाली अनेक प्रजातियां धीरे-धीरे विलुप्त हो रही है पराली ना जलाओ की यह रैली मंडी समिति से प्रारंभ होकर अकबरपुर रोड , पावर हाउस हीरानगर होते हुए इंद्रपाल कुशवाहा के मकान पर आकर समाप्त हुई रैली में बच्चे नारे लगा रहे थे पराली नहीं जलाएंगे इसका कंपोस्ट बनाकर ऊसर भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाएंगे। प्राणवायु बचाएंगे पराली नहीं जलाएंगे

Global Times 7

Related Articles

Back to top button