उत्तर प्रदेशलखनऊ

श्री विष्णु महा यज्ञ के समापन के आज सातवें दिन विशाल भंडारे का आयोजन। श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद का भरपूर आनंद उठाया।

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
7 नवंबर 2022

श्री विष्णु महा यज्ञ के समापन के आज सातवें दिन विशाल भंडारे का आयोजन। श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद का भरपूर आनंद उठाया।

सिकंदरा कानपुर देहात। वैदिक सनातन संस्कृति समित सिकंदरा द्वारा श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत महापुराण व श्री रामकथा के सात दिवसीय आयोजित कार्यक्रम के आज अंतिम दिन समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालु भक्तों ने भंडारे के प्रसाद का भरपूर आनंद उठाया। प्राप्त खबरों के अनुसार कस्बा सिकंदरा का सबसे प्राचीन महाकालेश्वर मंदिर के निकट धार्मिक आकर्षित पंडाल में समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की खबर पाकर छोटे बच्चों ने काफी उत्साह पूर्वक भंडारे के प्रसाद को चख कर भरपूर आनंद उठाया। वहीं पर शाम ढलते तक भीड़ का क्रम धीमी रफ्तार से चला और शाम 7 बजे के बाद श्रद्धालु भक्तों का हुजूम उमड़ा और सभी भक्त जनों ने भंडारे के प्रसाद का आनंद उठाया।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button