उत्तर प्रदेशलखनऊ

पुलिस अधीक्षक ने सुनसान रोड पर रिस्पांस टाइम व सर्तकता को किया चेक

ग्लोबल टाइम्स-7, डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क, जिला संवाददाता राम प्रकाश शर्मा औरैया।

औरैया। गत दिवस 03 नवंबर 2022 गुरुवार को जनपदीय पुलिस की सतर्कता व रिस्पांस टाइम को चेक करने के लिये पुलिस अधीक्षक औरैया चारू निगम स्वयं को सरिता चौहान बताते हुए भेष बदलकर 02 पहिया वाहन पर बैठकर जाते समय प्लास्टिक सिटी के आस-पास सुनसान रोड पर स्वयं के साथ तमंचे के बल पर बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झूठी लूट की घटना कारित होने की सूचना कंट्रोल रूम व डायल 112 को दी गयी, जिसमे जनपदीय पुलिस द्वारा घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए घटनास्थल पर पहुँच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। उपस्थित पुलिस बल एसपी को पहचान नही पाया तथा उन्हे पीडित समझकर घटना के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की गयी। पुलिस का रिस्पांस संतोषजनक था तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button