उत्तर प्रदेशलखनऊ

गोवंश पर लंपी वायरस का हमला !


_ तेजपुर गांव में 20 से अधिक मवेशी चपेट में

  • ग्राम प्रधान ने पशुपालन विभाग को दी सूचना
    29 अक्टूबर
    जीटी 7- न्यूज नेटवर्क
    घाटमपुर (कानपुर)। गोवंश पर लंपी वायरस का हमला तेज हो रहा है। घाटमपुर तहसील क्षेत्र के कई गांवों में वायरस के हमले से सैकड़ों की संख्या में मवेशी बीमार हैं।
    पतारा विकास खंड क्षेत्र के तेजपुर गांव में 20 से अधिक गाय बैलों पर रोग का प्रकोप फैला हुआ है। ग्राम प्रधान अर्चना दीक्षित ने बताया कि गोवंश में लंपी वायरस फैले होने की सूचना पशु अस्पताल के प्रभारी को दी गई है। जिसपर शनिवार को पशु अस्पताल पतारा से कर्मचारी गांव में जांच के लिए आए।
    उन्होंने बताया कि करीब 20 गाय बैल रोग से प्रभावित मिले हैं। जिनका इलाज शुरू कर दिया गया है।
    तेजपुर गांव के पशुपालकों छोटे अवस्थी, जय बाबा, लाल यादव, प्रधान तिवारी और राजू यादव आदि ने बताया कि रोग प्रभावित मवेशी चारा पानी और जुगाली (पागुर) करना छोड़ देता है। उसे बुखार की शिकायत के साथ ही शरीर पर मोटी मोटी फुंसियां निकल आती हैं।
    गांव वालों ने बताया कि रोग करीब एक सप्ताह से फैला हुआ है। बताया कि इस दौरान दो गोवंश की मृत्यु भी हो चुकी है।
    इधर पशु अस्पताल पतारा के डॉ.राजेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांवो में मवेशियों को टीकाकरण कराया गया है। बताया कि तेजपुर गांव में लंपी वायरस फैलने की जानकारी दोपहर में मिली थी। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में कर्मचारी को भेजकर कुछ पशुओं का इलाज शुरू कराया गया है। बताया कि अन्य बीमार पशुओं का इलाज टीम भेजकर कराया जाएगा।
    फोटो- तेजपुर गांव में लंपी वायरस से पीड़ित गाय।
Global Times 7

Related Articles

Back to top button