उत्तर प्रदेशलखनऊ

खुलेआम कर रहे हैं ,खरीददारों के सेहत के साथ खिलवाड़ लोकल मिठाई बाजार

ग्लोबल टाइम्स-7
न्यूज़ नेटवर्क
शेष नारायण मिश्रा
तहसील न्यूज़ ब्यूरो सिकंदरा
22 अक्टूबर 2022

सिंथेटिक खोया से बनी हुई मिठाइयां आम नागरिकों को अब नहीं भा रही हैं मिठाई विक्रेता खुलेआम कर रहे हैं खरीददारों के सेहत के साथ खिलवाड़।

सिकंदरा कानपुर देहात। सिंथेटिक खोए से बनी हुई रंग बिरंगी मिठाइयां ग्राहकों को अब नहीं भा रही है क्योंकि मिलावट के कारण आम लोगों के जीवन के साथ दुकानदारों द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। जिससे बेचारा खरीददार दीपावली के त्यौहार पर बेसन और मैदा से निर्मित मिठाईयां पसंद कर रहा है। प्राप्त खबरों के अनुसार तहसील सिकंदरा के सैकड़ों संभ्रांत नागरिकों ने हमारे संवाददाता को बताया कि सिकंदरा तहसील क्षेत्र के आधा दर्जनों कस्बों में सिंथेटिक खोया बनाने वाली भट्टी धड़ल्ले से संचालित है। जोकि खरीदारों को खुलेआम जहर परोस रहे हैं। इतना ही नहीं उपरोक्त सिंथेटिक खोया का सेवन करने से इंसान तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाता है। लेकिन जिले का खाद्य सुरक्षा विभाग खाऊ कमाऊ नीति के चलते बेखबर बना हुआ है। जिसके कारण खुलेआम धंधेबाज सिंथेटिक खोया बनाने का अंजाम दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कस्बा सिकंदरा, ग्राम मूडा‌देव, आलमपुर, राजपुर, जमौरा, आदि जगहों पर काफी लंबे अरसे से दूध डेरी पर भट्टी संचालित है। लेकिन प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगती है।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button