उत्तर प्रदेशलखनऊ

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित लोगों एवं महिला किसानों को वितरित की राई/ सरसों बीच की मिनी किट

ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
19 अक्टूबर 2022

जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किसान दिवस का आयोजन किया गया। आयोजित किसान दिवस में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग, सहकारिता विभाग, विद्युत विभाग, नलकूप विभाग, सिचांई विभाग आदि विभागों के जनपदीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग कर कृषकों को रबी फसलों की बुवाई के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारी प्रदान की गयी। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कृषि विभाग और एपीडा के साथ में कृषकों की बैठक करायी जाये जिसमें सरवनखेडा विकासखण्ड के भिण्डी उत्पादक कृषकों को भी सम्मिलित किया जाये,

जिस पर सब्जियों के निर्यात पर विशेष रूप से चर्चा की जाये। जिलाधिकारी द्वारा यह भी अवगत करया गया कि जनपद में धान के अतिरिक्त मक्का एवं बाजरा के सरकारी क्रय केन्द्र प्रथम बार स्थापित किये गये है। जिलाधिकारी द्वारा कृषकों को यह भी अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत किसी भी प्रकार की समस्या/प्रश्न हेतु कृषि विभाग द्वारा संचालित कन्ट्रोल रूम एवं हेल्पडेस्क पर सम्पर्क कर उसका निराकरण करा सकते है। जिलाधिकारी द्वारा राई/सरसों के 39 मिनी किट बाढ प्रभावित क्षेत्रों के 29 पुरूष एव 10 महिला कृषकों को वितरित किये गये।
इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं किसान बंधु उपस्थित रहे।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button