उत्तर प्रदेशलखनऊ

क्रय केन्द्रों पर मक्का एवं बाजरा की बिक्री हेतु कृषकगणो को खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य


ग्लोबल टाइम्स-7
डिजिटल
न्यूज नेटवर्क
अनूप गौङ
जिला प़शासनिक संवाददाता
कानपुर देहात
17 अक्टूबर2022

जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेंद्र प्रताप ने बताया कि जनपद में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत कृषकों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मक्का एवं बाजरा की खरीद की जायेगी। मक्का का समर्थन मूल्य रू0 1962/- व बाजरा का समर्थन मूल्य 2350/- प्रति कुन्तल निर्धारित है। जिलाधिकारी नेहा जैन द्वारा मक्का खरीद हेतु 05 क्रय केन्द्र यथा-रसूलाबाद, राजपुर, उप मण्डी स्थल, अकबरपुर, मण्डी स्थल, पुखरायॉ व मण्डी स्थल, झींझक तथा बाजरा खरीद हेतु 04 क्रय केन्द्र यथा-राजपुर, उप मण्डी स्थल, अकबरपुर, मण्डी स्थल, पुखरायॉ व मण्डी स्थल, झींझक अनुमोदित है। उपरोक्त मक्का एवं बाजरा क्रय केन्द्र दिनांक 15 अक्टूबर,2022 से समस्त आवश्यक व्यवस्थाआें सहित क्रियाशील हैं। मक्का एवं बाजरा क्रय की अवधि 15 अक्टूबर,2022 से 15 दिसम्बर,2022 तक निर्धारित है। क्रय केन्द्रों पर मक्का एवं बाजरा की बिक्री हेतु कृषकगणो को खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। यह पंजीकरण कृषक द्वारा स्वयं अथवा जनसूचना केन्द्र के माध्यम से अथवा साइबर कैफे के माध्यम से कराया जा सकेगा। कृषकां का पंजीकरण, उनके आधार संख्या एवं आधार में दर्ज मोबाइल नम्बर तथा पंजीकरण के समय कृषक द्वारा दर्ज मोबाइल नम्बर पर प्रेषित ओ0टी0पी0 के आधार पर किया जायेगा। मक्का एवं बाजरा बिक्री के समय केन्द्रों पर किसान के स्वयं उपस्थित न होने की दशा में किसान द्वारा पंजीकरण के समय अपने पंजीकरण प्रपत्र में परिवार के नामित सदस्य (माता/पिता, पति/पत्नी, पुत्र/पुत्री, दामाद/पुत्र वधू, सगा भाई/सगी बहन) का विवरण एवं आधार नम्बर फीड कराना अनिवार्य होगा। कृषक द्वारा आधार कार्ड में दिये गये मोबाइल नम्बर व बैंक खाते में दिये गये मोबाइल नम्बर एक होने चाहिए। चॅूंकि मक्का एवं बाजरा का भुगतान शत्-प्रतिशत आधार बेस्ड व आधार लिंक बैंक खाते में पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से किया जाना है। कृषकगणों को मक्का एवं बाजरा विक्रय में किसी प्रकार की समस्या का निवारण हेतु मोबाइल नम्बर 7839564985 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Global Times 7

Related Articles

Back to top button