अतिवृष्टि से हुई फसल हानि का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

ग्लोबल टाइम्स 7
डिजिटल न्यूज नेटवर्क
छाता (मथुरा)
रिपोर्ट : भारत शर्मा
छाता (भारत शर्मा)। मथुरा जनपद की छाता तहसील में बीते 3 – 4 दिन से हो रही वर्षा से अतिवृष्टि होने पर किसानों की खराब हुई फसल को लेकर जिलाधिकारी के आदेश पर क्षेत्र के करीब दर्जन भर गांवों का निरीक्षण किया। खेतो में फसलों की स्थिति को देखकर लेखपाल, राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को शेष रकबे का सर्वेक्षण अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

फसलों का मुआयना करने के दौरान गांव खायरा के प्रधान कन्हैयालाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश की योग सरकार अतिवृष्टि से पीड़ित कृषकों की हरसंभव मदद के लिए संकल्पबद्ध है। क्षेत्र के अतिवृष्टि पीड़ित कृषकों के खेतों का व्यापक स्तर पर आकलन का कार्य तेजी से जारी है। सर्वे हेतु प्रशासनिक टीमों का गठन किया गया है।
अधिकारियों ने ग्राम खायरा, धर्मपुरा, आजनोख, खानपुर, रहेरा, वृजवारी, नगरिया सहित तहसील के खेतों का व्यापक निरीक्षण कर अतिवृष्टि के कारण हुई हानि का मुआयना किया और कृषकों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। लेखपाल व अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि किसी भी कृषक को शासन की सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा और सभी अतिवृष्टि पीड़ित किसानों को शीघ्र ही राहत प्रदान की जाएगी।
बिरला ने बताया कि बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में हजारों हेक्टेयर में धान की फसल लगाई गई है,जिसमें लगभग 24 हजार हेक्टेयर फसल का सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।अतिवृष्टि के कारण किसानों की धान की शत-प्रतिशत फसलें नष्ट हो गई हैं। पीड़ित किसानों को शीघ्र सहायता प्रदान की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान फसल बीमा अधिकारी अक्षय गुप्ता, नायब तहसीलदार, कृषि विकास अधिकारी एसएस निगवाल,राजस्व निरीक्षक एवम ग्राम प्रधान कन्हैयालाल शर्मा, दिनेश शर्मा, नटवर पाण्डेय, आदि उपस्थित रहे।






